फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से हुई जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से हुई जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर चिकित्सक और आशा की लापरवाही से पत्नी और नवजात की मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं सीएमओ ने इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला बूढ़ाबाबू निवासी संजू ने डीएम जसजीत कौर को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी पिंकी गर्भवती थी। 31 अक्तूबर को आशा घर से उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए मोहल्ला पंसारियान स्थित सरकारी अस्पताल (पीएचसी) ले गई थी। आरोप है कि वहां उससे आठ हजार रुपये लिए थे। डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वह अपनी पत्नी को लेकर वहां पहुंचा तो उसे दूसरे निजी चिकित्सक के यहां भेज दिया, जहां उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि चिकित्सक और आशा द्वारा इलाज में लापरवाही के चलते उसकी पत्नी और नवजात की मौत हुई है। पीड़ित ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका का कहना है कि यह मामला जानकारी में है। इस मामले में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पंसारियान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला नोडल अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें