फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेटे की मौत के गम में छह दिन बाद मां का भी निधन

Fri, 13 Sep 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। यारपुर गांव में छह दिन पूर्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मां ओमकली का भी निधन हो गया।
विज्ञापन

गांव यारपुर निवासी रविन्द्र सिंह सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर थे। बीते शुक्रवार को हृदय गति रुकने से जवान की मौत हो गई थी। राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया था। परिजनों ने बताया कि रविंद्र की मां 65 वर्षीय ओमकली बेटे की मौत के बाद से ही गमगीन थी। बृहस्पतिवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें