शामली नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए के लिए एनआईसी में प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। कार्मिकों का प्रशिक्षण 28 नवंबर को शामली कृषि उत्पादन मंडी स्थल में दिया जाएगा।
शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की एक दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। मतगणना में जिले की दस निकायों में कुल 182 टेबिल लगाई जाएगी। अध्यक्ष के लिए 91 और सदस्य के 91 टेबिल लगेगी। इन टेबिल पर कुल 1072 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीओ निर्वाचन वेदपाल सिंह ने बताया कि शामली नगरपालिका परिषद के लिए सबसे ज्यादा 29-29 टेबिल लगाई जाएगी।
कैैराना नगरपालिका के लिए 19-19 और कांधला नगरपालिका के लिए 10-10, थानाभवन नगर पंचायत के लिए 8-8, जलालाबाद नगर पंचायत के लिए 7-7, बनत नगर पंचायत के लिए 4-4, झिंझाना नगर पंचायत के लिए 5-5, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के लिए 3-3, एलम नगर पंचायत के लिए 3-3, ऊन नगर पंचायत के लिए 3-3 टेबिल लगाई जाएगी। इनके लिए अलावा चुनाव के सभी आरओ की अलग-अलग टेबिल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शामली के भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल के नीलामी चबूतरों पर होगा।