फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह बूंदाबांदी से मिली राहत, दोपहर में धूप निकलते ही बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में शनिवार को सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहा। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। इसके चलते अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे से दस बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। इसके बाद बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे से तेज धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। शुक्रवार को भी दोपहर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई थी। इससे शाम तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक श्वेता सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह भी बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें