शामली। जनपद में देवउठनी एकादशी यानि 23 नवंबर को लगभग 100 शादियां होगी और इसी माह शादी के चार शुभ मुहूर्त है। दिसंबर माह में तीन मुहूर्त है नवंबर व दिसंबर माह में करीब 500 नवयुगल शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए बैंड बाजे, बैंक्वेट हाल, धर्मशाला और टेंट आदि बुक हो चुके हैं। सबसे अधिक शादी के मुहूर्त जनवरी माह में है।
23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन के साथ ही शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। 23 नवंबर को जनपद में 100 सौ से ज्यादा शादियां है। बैंड बाजा और बरात से जाम लगना भी लाजिमी है। पुलिस प्रशासन ने इसकी भी व्यवस्था कर ली है।
500 से अधिक शादी होने का अनुमान
ज्योतिषाचार्य प्रभु शंकर शास्त्री ने बताया कि नवंबर माह में 23, 24, 29, 30, दिसंबर माह में 3, 7, 8 और जनवरी माह में करीब 15 से अधिक शादी के मुहूर्त है।
एडवांस में हो चुकी है बुकिंग
बैंक्वेट हॉल संचालक अभिनव निर्वाल ने बताया कि इस बार शादी के मुहूर्त कम होने के कारण लोगों ने एडवांस में ही बुकिंग कर रखी है एक-एक दिन में दो शादी होनी है। एक शादी सुबह तो दूसरी शाम को होगी। लोगों ने तीन माह पहले से ही शादियों की बुकिंग कर रखी है।
टेंट नहीं है खाली
टेंट कारोबारी अशोक कुमार का कहना है कि उनके यहां टेंट, क्राकरी खाली नहीं है। कई लोग तो सामान कम देने की बात भी कह रहे थे, लेकिन शादी अधिक होने के कारण बैंक्वेट हॉल कम रह गए है। इसलिए वह खेतों या खाली प्लॉट में टेंट लगाकर शादी करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शादी को देखते हुए उनका टेंट का सामान बुक हो चुका है।