शामली। आकाश में हल्के बादल छाए रहने से दिन में पारा एक डिग्री पारा लुढ़क गया और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले चार दिन शनिवार से लेकर मंगलवार तक बादल और धूप रहने से मिला-जुला मौसम रहेगा। अगले बुधवार से लेकर शुक्रवार तक मानसूनी बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
कई दिन से जबरदस्त गर्मी के चलते लोग पसीने-पसीने हो रहे थे। शुक्रवार को आकाश में बादल छाए जाने से कुछ राहत मिली। 13 किमी प्रति हवाएं चली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को आकाश में बादल और धूप रहने से मौसम मिश्रित रहेगा। बुधवार- बृहस्पतिवार, शुक्रवार को मानसून की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिले में बढ़ता- घटता तापमान
13 जून--- 39 -- 28 डिग्री सेल्सियस--
15 जून --- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस-
16 जूून- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस-
17 जूून--- 39--- 28 डिग्री सेल्यियस---
18 जून- 39- 28 डिग्री सेल्सियस--
19 जून-- 38 - 28 डिग्री सेल्सियस--