कैराना में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के पास ड्रोन से निगरानी करती पुलिस
- फोटो : SHAMLI
कैराना। शुक्रवार को एसपी नित्यानंद राय के निर्देश पर जुमे की नमाज पर पुलिस ने धर्मस्थलों एवं संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चौक बाजार, कांधला तिराहे पर स्थित धर्मस्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। इस दौरान कहीं पर भी किसी तरह के नियमों का उल्लंघन और प्रतिबंधित चीजें दिखाई नहीं दी।