फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबोयान बना नया हॉटस्पॉट, 36 सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। रविवार को जूता व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने मोहल्ला कांबोयान को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 36 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आने वालों का फिलहाल चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव को झिंझाना अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके परिवार के छह सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि अभी विभाग पीड़ित व परिजनों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि पीड़ित पिछले 15 दिन के भीतर किन लोगों के संपर्क में आया है। मंगलवार से उन सभी के सैंपल लेने का अभियान शुरू किया जाएगा। वर्तमान में भी विभाग अन्य संदिग्ध लोगों का सैंपल लेने का काम कर रहा है। सोमवार को टीम ने विभिन्न जगहों पर कुल 36 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें