शामली। नरेंद्र मोदी सेना सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ आक्रोश जताते हुए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया है, जिससे पूरे देश में गुस्सा व उबाल पनप रहा है। इस तरह की टिप्पणी किसी भी देश के लिए शोभा नहीं देती है और विदेश मंत्री को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आवाज उठाकर कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी मंत्री इस तरह का ब्यान प्रधानमंत्री मोदी के प्रति न दे सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अलकेश उपाध्याय, सचिन भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष मोनू नामदेव, राहुल गोस्वामी, पारस बंसल, अभिषेक मित्तल, तुषार, महेंद्र सिंह सैनी, ठाकुर रामपाल एडवोकेट, कार्तिक संगल आदि मौजूद रहे।