फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दस एकड़ भूमि में बनेगा मॉडल बस अड्डा और कार्यशाला

Thu, 26 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले को जाम से बचाने के लिए मॉडल बस अड्डा और डिपो कार्यशाला बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दस एकड़ भूमि प्रशासन से मांगी है। बस अड्डा और डिपो कार्यशाला शहर से बाहर बाईपास अथवा रिंगरोड पर बनाए जाएंगे। प्रशासन ने भी इसके लिए जमीन की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से शहर के दिल्ली रोड पर यूपी रोडवेज का बस अड्डा संचालित है। जमीन कम होने के कारण यहां बसे सड़क पर होती है। यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती है, जिस कारण यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। कई बार लोगों ने बस अड्डे को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने या फिर नया मॉडल बस अड्डा और कार्यशाला बनाने की मांग उठाई, मगर मांग को पूरा नहीं किया जा सका। अब यात्रियों को जाम से बचाने के लिए शहर के बाहर हाईवे, बाईपास अथवा रिंग रोड के किनारे आधुनिक बस अड्डा और डिपो कार्यशाला निर्माण पर काम शुरू हुआ है। निगम के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इसके लिए दस एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी, एनएचएआई के चेयरमैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों राजस्व विभाग, शहरी आवास एवं नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। एडीएम वित्त राजस्व संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर जिले में हाईवे, बाईपास अथवा रिंग रोड के किनारे दस एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

किराए की भूमि में चल रहा रोडवेज बस अड्डा

जिला मुख्यालय पर यूपी रोडवेज का बस अड्डा पिछले 50 साल से नगर पालिका परिषद की किराए की भूमि पर संचालित हो रहा है। इससे पूर्व तत्कालीन डीएम जसजीत कौर ने निगम के माॅडल बस अड्डे के लिए नगर पालिका की भूमि को लेने का प्रस्ताव दिया दिया था। जिसका कोई जवाब निगम मुख्यालय की ओर से नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें