फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पहुंचे विधायक, निर्माण कार्यों को जांचा

विज्ञापन
शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल को ज्ञापन देते गुड मंडी व्यापारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मंडी के निरीक्षण के दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल को मंडी व्यापारियों ने ज्ञापन देकर आधुनिकीकरण के तहत ई-नेम आफिस का स्थान बदलकर मंडी समिति कार्यालय के नजदीक बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भैसवाल रोड स्थित शामली कृषि उत्पादन मंडी स्थल पहुंचे। आधुनिकीकरण के तहत हो रहे कार्यों का विधायक ने अवलोकन किया। शामली मंडी व्यापारियों की ओर मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि नवीन मंडी स्थल में आधुनिकीकरण के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें ई-नेम आफिस बनाया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों-ठेकेदार की ओर से ई-नेम आफिस के लिए दुकान नंबर 47 बी, 48 बी, 49 बी के सामने नीलामी चबूतरा पर बनवाने के लिए निशान लगवाए गए हैं। गाइड लाइन के मुताबिक ई-नेम आफिस मंडी समिति कार्यालय के नजदीक होना आवश्यक है। मंडी व्यापारियों ने राज्य मंत्री श्रीराम चौहान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल को ज्ञापन भेजकर ज्ञापन भेज चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें