फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विधायक ने विस में उठाया गन्ना मूल्य घोषित नहीं करने का मुद्दा

Fri, 01 Dec 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
उखनऊ विधान  सभा में बोलते शामली के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी
विज्ञापन
शामली। विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा में गन्ने का भाव जल्द घोषित करने और मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने की मांग जोर-शोर से उठाई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि गन्ने की फसल से लाखों किसानों के परिवार का पालन पोषण होता है। आज की तिथि में गन्ना किसान अपनी फसलों के भाव व भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा है। विधायक ने स्व. चौधरी अजीत सिंह जी को याद करते हुए उनके द्वारा उत्तर प्रदेश दी गई 45-48 मिलों की सौगात को सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि कुछ मिलें समय से भुगतान नहीं कर रही है। शुगर कैन एक्ट 1954 अंतर्गत 14 दिनों दिनों में भुगतान न होने पर उनको ब्याज सहित भुगतान करने के आदेश है ,लेकिन उन नियमों का पालन सरकारी शुगर और प्राइवेट मिले नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शामली मिल को लेकर विधायक ने सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों के तीन माह के धरने के बाद भी सरकार खामोश है। जिस पर गन्ना मंत्री ने आश्वासन दिया कि जो समझौता किसानों और मिल के बीच हुआ है यदि मिल उसका पालन नहीं करती तो मिल मालिकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बढ़ती महंगाई को सदन में बताने हुए विधायक ने कहा कि 2017 से हर जरूरतमंद वस्तुओं के दाम लगभग दोगुना हो गए, लेकिन इन सात सालों में गन्ने का भाव सिर्फ 25 रुपये ही बढ़ाया गया है। गन्ने का भाव 450 रुपये करने की मांग सदन में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें