झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित सेंट आरसी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई।
शुभारंभ पालिका चेयरमैन अरविंद संंगल, स्कूल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने सरस्वती मां की मूर्ति के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी हाऊस कैप्टन ने मशाल जलाकर एवं अपने-अपने ध्वज लेकर मार्च पास्ट के बाद खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
सेंट आरसी स्कूल में बास्केटबाॅल ट्राॅफी पर आजाद हाउस का कब्जा रहा। जिसमें प्रतीक, आशीष, आयुश, दिलप्रीत, आकाशदीप, ललित, प्रीक्षित व अनंत की टीम रही। खो-खो में भी आजाद हाउस ने ही बाजी मारी। जिसमें काजल, पलक, खुशी, रिसिका, अवि, हलीमा, अर्शदीप, तानिया, मनप्रीत, वीनश, आयुशी, मनी की टीम रही। 200 मीटर बालिका रेस कक्षा 6 से 8 में वर्तिका टैगोर हाउस से तथा कक्षा 9 से 12 तक 200 मीटर बालिका रेस में खुशी आजाद हाउस से विजेता रही।
क्रीड़ा शिक्षक मयंक हुड्डा और दीपा रानी ने खेलों का संचालन किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में स्कूल प्रबंधक प्रमोद सरोहा व प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।