फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, 13 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में सुबह दुकानें खुलने पर आपूर्ति समेत कई विभागों ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने शहर में पांच दुकानों पर पहुंचकर पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर 13 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोस्टर के अुनसार अलग-अलग ट्रेड की दुकानों के खोलने के दिन निर्धारित किए है। प्रशासन को शिकायत मिली कि दुकानों पर व्यापारी पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है। शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना, खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार, बाट माप विभाग के आनंद कुमार और नगरपालिका से लिपिक सुभाष चंद की टीम ने दुकानों पर चेकिंग की। आपूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि शिव चौक रेलवे रोड पर तीन दुकानें, गांधी चौक में एक और नाला पटरी पर एक दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान इन पांचों दुकानों पर पॉलिथीन का इस्तेमाल होना पाया गया। पांचों दुकानों से 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें