फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिला लापता एमबीए के छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। एमबीए के छात्र का शव कुरुक्षेत्र के झांसा में संदिग्ध हालत में मिला। अदनान पढ़ाई के साथ कार चलाकर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी अदनान (26) पुत्र अब्बास एमबीए का छात्र था। मेरठ में रहकर अपनी टैक्सी चलाता था। अदनान मेरठ से तीन दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने मेरठ में गुमशुदगी भी दर्ज कर दी। परिजनों को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि उसका शव कुरुक्षेत्र के झांसा में मिला है। जबकि उसकी कार जीरकपुर चंडीगढ़ मिली। सूचना मिलने पर परिजन कुरुक्षेत्र रवाना हो गए हैं। अदनान पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सात वर्षीय एक छोटा भाई व तीन बहनों का बड़ा भाई था। गांव में सूचना मिलते ही परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया। अदनान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें