तीन गेट पार कर अंजाम दी वारदात
बदमाशों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुए गए। इसके बाद मध्य में पड़ने वाले गेट का कुंडा खोला गया। फिर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद संभवतः चोर मुख्य गेट से फरार हो गए।
एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
न्यायाधीश के मकान में चोरी की वारदात की सूचना पर एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात के संबंध में अर्दली से जानकारी हासिल की। एएसपी ने कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार को वारदात के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।
डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
न्यायाधीश के मकान में चोरी की वारदात को पुलिस चुनौती के रूप में ले रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच की। इसके अलावा वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व पुलिस टीमों को भी लगाया गया है।
सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही फुटेज
बदमाशों ने न्यायाधीश के मकान में चोरी के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के मकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए पुलिस आसपास मकान और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी प्रकार बदमाशों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
न्यायिक अधिकारी प्राइवेट आवास में रहते हैं। वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लैपटॉप व एलईडी चोरी होने की बात सामने आई है। वारदात के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस व फिंगर एक्सपर्ट की टीम को लगाकर तहकीकात की जा रही है। यह चुनौतीपूर्ण वारदात है, जिसका शीघ्र ही राजफाश कर दिया जाएगा। -एएसपी ओपी सिंह