शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र मेें बलवा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर 15 मिनट के अंदर दो लोगों से हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बलवा निवासी शमशाद ने बताया कि दो दिन पहले बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव से सिंभालका जा रहा था। जब वह रेहड़ा लेकर बलवा से सिंभालका वाले रास्ते पर जंगल में पहुंचा तो वहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोेेक लिया और उसे डरा धमकाकर दो हजार रुपये और मोेबाइल लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा गांव बलवा निवासी आस मोहम्मद ने बताया बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे वह लिलौन से साईकिल पर सवार होकर शामली में चम्मच फैक्टरी में काम करने के बाद अपनेेे गांव बलवा जा रहा था । जैसे ही वह रेलवे अंडरपास से पहले बलवा के जंगल में पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पर डंडे से वार किया। बदमाशों ने उसे डरा धमकाकर 3500 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।