कैराना। कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर 17 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों के समक्ष पुलिस तथा राजस्व विभाग से संबंधित कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हुआ। वहीं, दोनों अधिकारियों ने पूर्व में थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त हुए शिकायती पत्रों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम निकिता शर्मा, सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।