फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल, पहले भी इन मामलों में जा चुका है जेल, एक साथी फरार

Sat, 27 Aug 2022 09:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। शातिर बदमाश पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी के जंगल में रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का थानाभवन सीएचसी में उपचार कराया गया। गिरफ्तार बदमाश नलकूपों पर चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक ने बताया कि गुरुवार देर रात बाबरी थाना पुलिस को गांव कैड़ी के जंगल में बदमाश होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी सादाब बाल-बाल बच गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर मेें गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने घायल बदमाश का थानाभवन सीएचसी पर उपचार कराया।

एसपी के मुताबिक घायल बदमाश ने अपना नाम राशिद निवासी गांव माल्हीपुर थाना कांधला है। उसके फरार साथी उसके गांव का साहिल है। गिरफ्तार बदमाश शातिर है और उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, तीन खोखा, दीवार तोड़ने वाला एक बशाखा व तार काटने का प्लास बरामद हुआ। बदमाश से पूछताछ करने के बाद उसकी निशान देही पर बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भाज्जू में आठ अगस्त को छह किसानों के नलकूपों पर चोरी में टूटे हुए कट आउट, कटे हुए केबल आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बदमाश राशिद पूर्व में कांधला थाना से पुलिस मुठभेड़ में और हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना सदर कोतवाली से लूट के मामले में जेल जा चुका है। बाबरी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से फरार दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें