फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शरारती तत्वों ने धर्म स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 01 Jul 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ के बीचों-बीच स्थित धर्म स्थल भूमिया खेड़ा में शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। सुबह जब ग्रामीणों ने मांस के टुकड़े पड़े देखे तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को हटाकर ग्रामीणों को शांत किया। मौके पर पहुंचे एएसपी ओपी सिंह ने ग्रामीणों को 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ग्राम प्रधान प्रदीप राणा की तरफ से पुलिस चौकी पर मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कादरगढ़ गांव के बीच में हिंदू समाज का धर्म स्थल है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण धर्मस्थल की सफाई करने पहुंचे तो वहां पर मांस के टुकड़े पड़े देख उनमें रोष फैल गया। थोड़ी ही देर में ग्राम प्रधान प्रदीप राणा, पूर्व प्रधान बबलू राणा सहित ग्रामीण धर्मस्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मांस के टुकड़े घटनास्थल से हटाए गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और पुलिस चौकी लौट गई। घंटों बाद भी जब लोगों ने इस मामले को लेकर पुलिस की निष्क्रियता देखी तो वह आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर जा डटे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं करेगी, तब तक वह चौकी से वापस घर नहीं जाएंगे। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कादरगढ़ पुलिस चौकी पहुंचकर गांव के जिम्मेदार लोगों से वार्ता की। ग्रामीणों का आरोप था कि इस घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। काफी देर विरोध के बाद एएसपी ओपी सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें आश्वासन दिया कि 24 घंटे में घटना का खुलासा कर धर्म स्थल में मांस के टुकड़े फेंकने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें