थानाभवन। थानाभवन के टंकी चौक निवासी सोनू उर्फ गुर्जर अपनी बुलेरो गाड़ी से किराए का कार्य करता है। गत रात्रि लगभग 8 बजे से पूर्व सोनू अपनी गाड़ी टंकी चौक पर खाली पड़ी जमीन पर खड़ी करके घर चला गया। रात्रि लगभग 11 बजे टंकी चौक के किसान शहजाद उर्फ भगत शुगर मिल से गन्ना डालकर अपने घर आ रहा था कि तभी उसने देखा बुलेरो गाड़ी में आग लगी है तो उसने आग लगने की सूचना तुरंत सोनू को दी । शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। आग लगने से गाड़ी में काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग की है।