फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह के निधन पर बुधवार को कई मंत्री एवं अन्य भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री के पिता का नौ जनवरी को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को ठाकुर रणवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, राज्य निर्माण निगम के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, स्टांप व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा नीलम सोनकर पूर्व सांसद आजमगढ़, विधायक संगीत सोम, विधायक संजय कुमार, मानवेंद्र प्रताप सिंह विधायक, विधायक यतिस्वरानंद महाराज, संजय कुमार विधायक, विधायक मयंक गुप्ता, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रणबीर राणा, पंकज मलिक पूर्व विधायक, गोविंद चौधरी, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित गोयल, आईआईए अध्यक्ष अशोक गर्ग ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें