फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में पानी भरा देख भड़के गन्ना राज्यमंत्री

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन। रसीदगढ़ गांव के लिए बनाए गए अंडरपास में पानी भरा देख प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा भड़क उठे। उन्होंने रेलवे अफसरों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और पानी निकलवाने के निर्देश दिए। रेलवे अफसरों ने दो ट्रैक्टर अंडरपास में लगाकर पानी निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन

रेलवे के तमाम दावों के बावजूद कस्बे के अंडरपास पर स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

सोमवार को कैल गांव जाते वक्त गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा जब रसीदगढ गांव के लिए बनाए गए अंडरपास के समीप पहुंचे तो वहां पानी भरा हुए देख भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों बुलाया और जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर दो ट्रैक्टर लगाकर पानी को निकालना शुरू कर दिया।

सुबह के समय बारिश होने से फिर से अंडरपास पानी से भर गया था। शाम तक पानी बाहर नहीं निकल पाया। जिस कारण यहां दिनभर में करीब एक दर्जन बड़े वाहन चालकों को फजीहत झेलनी पड़ी। रविवार को बारिश के दौरान कस्बे से करीब क्षेत्र के दस गांवों को जोड़ने वाले चार अंडरपास पर दो से तीन-तीन फीट तक पानी भर गया था। इस कारण एक अंडरपास पर जहां एक बारात की बस छह घंटे फंस गई थी। जबकि दूसरे अंडरपास पर तीन ट्रैक्टर फंस गए थे। यही वजह रही कि दिनभर दो ट्रैक्टर चलने के बावजूद शाम तक अंडरपास से पूरा पानी बाहर नहीं आया।
विज्ञापन


यह अंडरपास कांग्रेस की सरकार की देन है। यहां पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है। इस पर हम गंभीर हैं और इसका समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही इसका स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा। - सुरेश राणा, गन्ना विकास राज्य मंत्री।  

यह अंडरपास रेलवे की अंतर्गत आता है, बावजूद इसके नगर पंचायत की ओर से कई बार अंडरपास की सफाई कराई गई थी। भविष्य में नगर पंचायत यहां नियमित रूप से सफाई कराएगी।- रवि यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत  थानाभवन

जब भी बारिश होती है तो हमारे सहित आसपास के गांवों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। स्थिति ये बनती है कि बारिश के दौरान ग्रामीणों को दो किमी के सफर के लिए आठ से दस किमी का चक्कर काटना पड़ता है। इस संबंध में हम लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - अनुज कुमार, ग्रामीण मंटी हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें