संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एसडीएम व खनन अधिकारी ने शिकायत के चलते मलकपुर रोड पर रेत के स्टॉक पर छापामारी की। इस दौरान मौके पर तीन ओवरलोड डंफर मिले, जिनके ऑनलाइन चालान करते हुए 36-36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बृहस्पतिवार शाम एसडीएम शिवप्रकाश यादव व खनन इंस्पेक्टर वशिष्ठ यादव ने क्षेत्र ने मलकपुर-खुरगान रोड पर स्थित रेत के स्टॉक पर छापामारी की। बताया गया है कि स्टॉक से रेत के ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायत मिली थी, जिससे क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर हो रही थी और हादसे की आशंका बनी हुई थी। मौके पर अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान स्टॉक पर रेत के तीन ओवरलोड डंफर मिलने पर खनन इंस्पेक्टर ने ऑनलाइन चालान किए और उन पर जुर्माना लगाया गया। खनन इंस्पेक्टर वशिष्ठ यादव ने बताया कि शिकायत पर सिंधु गुप्ता के रेत स्टॉक पर छापामारी की गई है। रेत के तीन ओवरलोड डंफरों के ऑनलाइन चालान करते हुए उन पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर कार्रवाई जारी रहेगी।