कैराना। सोमवार से कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिनी स्किल लैब की शुरुआत की गई है। लैब इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चों को फिजियोथेरेपी कराने के लिए लैब में व्यवस्था की गई है। बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चों में अक्सर हाइपोथेरमिया व पीलिया की समस्या आ जाती है। इसके मद्देनजर मिनी स्किल लैब बनाई गई है। जिसमें माताएं बच्चों को अपना दूध भी पिला सकेंगी। इसके अलावा हाई रिस्क डिलीवरी को कैसे अटेंड करना है। क्या सावधानी बरतनी है। इसके लिए भी नर्सों को जानकारियां दी जाएंगी।