शामली। जिले में सोमवार को 74 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 8363 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सभी बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कुल 8363 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। इनमें 3156 लोगों को पहली डोज और 5207 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 52.27 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 828 वॉयल खर्च हुई है।