फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया भुगतान नहीं होने परमिलों के अधिकारियों और डीसीओ को बनाया बंधक

Tue, 03 Sep 2024 03:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों के धरने में बोलते वक्ता और मौजूद खाप चौधरी । संवाद
विज्ञापन
शामली। बार-बार मांग के बावजूद बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर खाप चौधरियों, किसानों ने शामली के गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर सोमवार को पंचायत की। पंचायत के दौरान डीसीओ समेत जिले की तीनों चीनी मिलो के अधिकारियों को बंधक बनाकर बैठा लिया। हालांकि पंचायत में कोई हल नहीं निकल सका। किसानों ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर एक बजे के बाद शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में खाप चौधरियों और सर्व खाप समन्वय किसान मंच के पदाधिकारियों के आह्वान पर पंचायत शुरू हुई। महावीर सिंह लांक की अध्यक्षता में हुई पंचायत में मौजूद बहावडी थांबेदार श्याम सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, रविंद्र लांक, हरेंद्र पिंडौरा, श्रीपाल राठी, करोड़ी, शिक्त सिंह हरड़ की मौजूदगी में बकाया गन्ना भुगतान के बारे में डीसीओ से जानकारी मांगी गई। कहा कि पिछले साल का बकाया 214 करोड़ रुपये किसानों को नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। पंचायत में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबधंक बलधारी सिह, सतीश बालियान, उपगन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने कहा कि शामली मिल नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान कर चुका है। वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान इसी माह में कर दिया जाएगा।
ऊन और थानाभवन मिल अधिकारी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए। गुस्साए किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। महापंचायत के अध्यक्ष मास्टर संजीव चौधरी ने कहा कि गन्ना अधिनियम 1953 के तहत जिले की तीनों चीनी मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर शामली गन्ना सहकारी समिति में बेमियादी धरना जारी रहेगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, किसान नेता कुलदीप पंवार, संजीव सिंभालका, सतबीर, यशपाल सिंह, बाबूराम पंवार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

पंचायत में ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानियां, थानाभवन गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह, डीसीओ रणजीत सिह कुशवाहा, शामली गन्ना समिति के सचिव ओमप्रकाश थानाभवन, ऊन मिल के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिले की चीनी मिलों पर वर्ष 2023-24 का बकाया
1 थानाभवन 118 कराेड़ रुपये
2 ऊन 58 करोड़ रुपये
वर्ष 2022-23 का शामली मिल पर बकाया गन्ना भुगतान
शामली 213 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें