कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पंजोखरा के पास वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव गुज्जरपुर निवासी महकार टाइल्स बेचने का कार्य करता था। शनिवार को वह टेंपो में टाइल्स भरकर शामली की ओर जा रहा था। गांव पंजोखरा के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सहित सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा, इसमें चालक महकार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।