शामली मिल रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम
शामली। शुगर मिल में तकनीकी खराबी के कारण गन्ना पेराई कार्य बाधित होने से मिल रोड पर गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बुधवार दोपहर अपर दोआब शुगर मिल के बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण गन्ना पेराई कार्य बाधित हो गया। मिल रोड पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार लग गई। गन्ने के वाहनों से शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। शहर के मिल रोड पर दिनभर गन्ने के वाहन खड़े रहे, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पडा। सहायक गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मंगलवार रात मिल के बॉयलर में तकनीकी खराबी आई थी जो अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। मिल में खराबी को देखते हुए गन्ने किसानों से अभी शुगर मिल में गन्ना न लेकर आने की अपील की है। संवाद