फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटा प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कांधला। जनपद में एक और प्रवासी श्रमिक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह श्रमिक कांधला क्षेत्र के जसाला गांव का रहने वाला है। चार दिन पहले वह फ्लाइट से दिल्ली और फिर अपने गांव आया था। पॉजिटिव केस मिलने के बाद जसाला गांव में एक ओर हॉटस्पॉट बढ़ गया है। उधर कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति चार दिन पहले 25 मई को मुंबई से फ्लाइट से पहले दिल्ली पहुंचा और इसके बाद अपने गांव लौटा था। परिजनों का कहना है कि ये मुंबई में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। 26 मई को स्वास्थ्य टीम द्वारा सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था और इसे होम क्वारंटीन कर दिया था। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को कोविड अस्पताल झिंझाना शिफ्ट कर किया जा रहा है। जनपद में अब महाराष्ट्र से आए छह प्रवासी श्रमिकों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। डीएम के अनुसार शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में एक ओर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इन्हें अब घर भेज दिया जाएगा। जिले में अब कुल एक्टिव केस 11 हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस का हैंड कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव
शामली। शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली पुलिस में हैंड कांस्टेबल है। बताया गया है कि सोमवार को ड्यूटी के दौरान उसे हल्का बुखार आया था। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल उसी दिन लिया गया था। बृहस्पतिवार शाम को हैड कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि दिल्ली से उन्हें हैड कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिली है। इसके आधार पर स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर परिवार से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर पर आया था। करीब दो घंटे तक अलग ही कमरे में रहा और परिजनों से दूरी बनाकर रखी। इसके बाद वह दिल्ली ड्यूटी पर चला गया था। सीएमओ ने बताया कि हैड कांस्टेबल के परिजनों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन किया गया है। अभी उनके सैंपल नहीं लिए गए है। उनके सैंपल पांच दिन बाद लिए जाएंगे। उनका कहना है कि कोरोना के लक्षण आने में पांच दिन का समय लगता है।
कांस्टेबल के रिश्तेदारों की रिपोर्ट नेगेटिव
शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस में सिपाही सुल्तानपुर थाने में तैनात है। उसकी बाबरी क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। छह दिन पहे दिल्ली में सिपाही की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके पहले 17 मई को वह रिश्तेदारी में आया था ओर दो-तीन दिन रहकर ड्यूटी पर लौटा था। स्वास्थ्य टीम ने सिपाही के तीन रिश्तेदारों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि सिपाही के तीनों रिश्तेदार की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ मेडिकल से 14 जांच रिपोर्ट आई है, जिनमें कांधला क्षेत्र के एक प्रवासी श्रमिक की कोरोना पॉजिटिव और बाकी 13 रिपोर्ट नेगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें