झिंझाना। रंगाना फार्म स्थित धान के खेत से रविवार सुबह अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शनाख्त कराकर हरियाणा से परिजनों को बुलाया।
सुबह खेत में काम कर रहे कुछ किसानों ने कश्मीर सिंह पुत्र सुरजन सिंह के धान के खेत में अधेड़ का शव देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शनाख्त के बाद उसके परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अहमदगढ़ चौकी प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि मृतक 50 वर्षीय हैप्पी था। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी था। रंगाना फार्म में किसानों के यहां नौकरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद