फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में मिड डे मील का गेहूं चावल पकड़ा

Sat, 02 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
छापे में पकड़ी मिड-डे मील की बोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में एसडीएम सदर एमपी सिंह ने कुडाना रोड पर छापा मार कर चावल-गेहूं से भरी पिकप गाड़ी पकड़ी है। एसडीएम सदर की गाडी को देखकर चालक व अन्य लोग मौके से फरार होगए है।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम आठ बजे  कुड़ाना रोड पर दो पिकप गाड़ी खड़ी होने व उससे खाद्यान्न उतारने की सूचना दी थी। सूचना पर एसडीएम सदर एमपीसिंह, तहसीलदार  को भेजा गया।

एसडीएम सदर की गाड़ी को देखकर पिकप के चालक एवं अन्य लोग फरार होगए। मौके पर एक पिकप मे मिड-डे मील का चावल, दूसरे मे गेहूं भरा हृुआ था। एसडीएम ने बताया कि पिकप गाड़ी से एक ट्रैक्टर ट्राली में खाद्यान्न उतारा  जा रहा था।
विज्ञापन


मौके  पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर खडी पिकप व ट्रैक्टर ट्राली को  शामली कोतवाली में लाया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि  मिड-डे मील का खाद्यान्न बताया  जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें