कैराना कचहेरी गेट के लिए कोतवाली में आया मेटल डिटेकटर
- फोटो : SHAMLI
न्यायालय परिसर में लगेगा मेटल डिटेक्टर
कैराना। पिछले दिनों बिजनौर कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश की हत्या के बाद कैराना न्यायालय परिसर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके चलते कचहरी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को शामली पुलिस लाइन से कैराना कोतवाली में मेटर डिटेक्टर पहुंच गया है।
बिजनौर की कोर्ट में पिछले दिनों पेशी के दौरान एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैराना में जिला एवं सत्र न्यायालय, परिवार न्यायालय के अलावा आधा दर्जन से अधिक न्यायालय हैं। कचहरी में पीड़ितों के अलावा बदमाश भी पेशी पर लाए जाते हैं। बिजनौर की घटना के बाद कैराना कैराना न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कचहरी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने की योजना बनाई गई है। बृहस्पतिवार को शामली पुलिस लाइन से मेटल डिटेक्टर कैराना कोतवाली में पहुंच गया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि जल्द ही न्यायालय परिसर गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा।