कैराना के दभेड़ी खुर्द चौराहे पर ग्राम प्रधान द्वारा जान है तो जहान है का सड़क पर लिखाया गया संदे?
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कोरोना के विरूद्ध चल रही जंग में प्रशासन अलग-अलग तरीकों से आम जनता को जागरूक करने में लगा है। शनिवार को नगर पालिका की तरफ से चौक बाजार व पालिका मार्किट के आगे सड़क पर बड़े-बड़े अक्षरों में जान है तो जहान है तथा बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले के संदेश लिखवाये गये। इसके अलावा गांव दभेड़ी खुर्द व बसेड़ा चौराहे पर भी कोरोना के विरूद्ध संदेश लिखवाया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे के छह प्रमुख चौराहों पर संदेश लिखवाए जा रहे हैं। शनिवार को दो स्थानों पर संदेश लिखवा दिया गया है, बाकी स्थानों पर रविवार को संदेश लिखवाया जाएगा।