फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेधावियों का सम्मान, समाज की एकजुटता का लिया संकल्प

Mon, 04 Aug 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में माजरा रोड पर कश्यप समाज द्धारा प्रतिभा अलंकरण समारोह में अध्यक्ष संजीव कश्यप को सम्मा - फोटो : स्रोत-विभाग
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड स्थित विवाह मंडप में अखिल भारतीय महर्षि कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रथम कश्यप समाज प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावियों को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं समाज की एकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप, महर्षि कालू बाबा और सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ मंडल अधिकारी तेजपाल सिंह ने कहा कि जनसमुदाय को आने वाली पीढ़ी के लिए कठोर परिश्रम करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने समाज की समेकित व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता पर बल देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों में चयनित होने का रास्ता बताया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल ने कश्यप समाज के संगठन पर बल देते हुए युवाओं को भविष्य की झांकी से अवगत कराया। इसके साथ ही जसवंत कश्यप, बिजेंद्र, ध्वज कश्यप, सतपाल ने विचार व्यक्त करते हुए हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए आगे भी ऐसे ही समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संजीव, कंवरपाल, रविंद्र, प्रदीप, कपिल, रोशनलाल, मुल्कीराम, चंद्रपाल, सुनील, आजाद, अशोक प्रधान, जगमेर, कुलदीप, रणपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहर सिंह कश्यप व संचालन नीटू व रामकुमार ने किया।

शामली में माजरा रोड पर कश्यप समाज द्धारा प्रतिभा अलंकरण समारोह में अध्यक्ष संजीव कश्यप को सम्मा- फोटो : स्रोत-विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें