फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
शामली ब्रेनो ब्रेन अबेकस द्वारा वेबिनार में छात्र व अभिभावक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वेबिनार में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

शामली। ब्रेनो ब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल में टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।
इंस्टीट्यूट की संचालिका आशु जैन ने बताया कि रविवार शाम को वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल में आईसीएसई में टॉपर रजनीश कुमार, सीबीएसई की टॉपर अपूर्वा तायल और आईसीएसई में जनपद में पांचवां स्थान पाने वाली नंदिनी अरोरा को सम्मानित किया गया। तीनों मेधावी पूर्व में इसी संस्था में पढ़े हैं। वेबिनार में मुख्य अतिथि अदिति राव ने छात्रों द्वारा दी गई मेहनत की सराहना की। रॉक गोल्ड की प्रिंसिपल दीप्ति जैन, बीएसएम स्कूल के प्रिंसिपल, ओशो दीप की प्रिंसिपल प्रियंका राय, रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला मलिक, सिल्वर बेल्स स्कूल की वाइस प्रिंसिपल तूलिका गोयल, वीना अग्रवाल, ऋतु जैन, कानपुर से ब्रेनो ब्रेन संस्था की कोऑर्डिनेटर पारुल मित्तल ने विचार व्यक्त किए। इंस्टीट्यूट शामली की डायरेक्टर उमा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें