फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से पारा पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ शांत होने के बाद दिन और रात का पारा चढ़ना शुरू हो गया था। सोमवार को तेज धूप निकलने से पिछले 24 घंटे में दिन में एक और रात के तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन निकलते ही धूप निकलने से मौसम गरम होना शुरु होगया। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है। 13 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम गरम रहा। मौसम विभाग के अफसरो के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिन का दो और रात का दो डिग्री पारा बढ़ने से दिन का पारा 41 डिग्री और रात का पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाएगा। बुधवार को दिन का तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने की संभावना है। बृहस्पतिवार के बाद पारा गिरने शुरू हो जाएगा। दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें