फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटा सब्जी व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतकर घर लौटा व्यापारी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी आल निवासी सब्जी व्यापारी के सैंपल की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोविड अस्पताल से उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। मोहल्लेवासियों ने फूल बरसाकर व्यापारी का स्वागत किया।
विज्ञापन

10 मई को बड़ी आल निवासी सब्जी व्यापारी सोनू के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि व्यापारी के लक्षणों में सुधार होने पर उसके सैंपल की दूसरी जांच रिपोर्ट मेरठ मेडिकल जांच को भेजी गई थी। दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार शाम को उसे कोविड अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। उसे एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना पर जीत पाकर घर पहुंचे व्यापारी का सभासद सपन मित्तल, जिला पंचायत सदस्य विपिन चंदेलिया और कवि प्रदीप मायूस आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। मोहल्लेवासियों ने भी पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें