फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2009-10 के जिले के अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा कि सुप्रीम कोर्ट से दोबारा केेस जीतने के बाद आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में पुलिस भर्ती के 2009-10 के अभ्यर्थियों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी पुलिस भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थी बाबूराम गौतम, बिल्लू मलिक, रोहित, मुकेश, उत्तम, सुशील आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपकर कहा कि वे दो बार उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के खिलाफ केस सुप्रीम कोर्ट से जीत चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर 856 ओबीसी महिलाओं नहीं हटाया गया, यह कोर्ट के आदेश की अवमानना की गई है। जब नियुक्तियां 2011 में हुई तो 2014 में समायोजन कैसे दर्शाया गया। जब समायोजन 2014 में दर्शाया गया तो पदोन्नति किस नियम के अनुसार हुई। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन मेें कहा कि अपने जवाब की प्रतीक्षा 14 अगस्त तक करेंगे। जवाब न मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें