फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय ब्राहमण सभा के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने यूजीसी के मौजूदा प्रावधान पर एतराज जताते हुए राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा शामली व राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन डीएम को को सौंपा, जिसमें समाज के लोगोें ने इस विषय पर योग्यता, शैक्षणिक संतुलन बनाए रखने के लिए नई नियमावली को निरस्त कराने का अनुरोध किया है। समाज ने इस नियमावली को योग्यता, परिश्रम, तथा समान अवसर की संवैधानिक भावना के प्रतिकूल बताया है। समाज में वैमनस्य की भावना को बढ़ावा देने वाली इस नियमावली को तुरंत निरस्त किए जाने की मांग की। सूरज शर्मा, आदेश शर्मा, अर्जुन पंडित, शुभम शर्मा, रविंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, रामपाल शर्मा, सतपाल शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें