फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला चेयरमैन पर सभासद ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
शामली में प्रेस वार्ता करते कांधला के सभासद दीपक सैनी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कांधला नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन उर्फ हाजी बबला पर सभासद दीपक ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

हनुमान चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में उन्होंने प्रेस वार्ता की। जिसमें आरोप लगाया कि चेयरमैन ने कई अनैतिक कार्यों से अकूत धन एकत्र कर रखा है। उनके व उनके भाईयों के खिलाफ कई जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कई जगह उन्होंने जमीन पर कब्जा कर रखा है। परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर काफी संपत्ति खरीद रखी है। उन्होंने विदेशों में भी धन जमा कर रखा है। चेयरमैन के मकान पर संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है। कई बार इनके कार्यों की जांच भी हुई, लेकिन पैसे के बल सभी जांच दबवा दी गई। आरोप लगाया कि चेयरमैन ने पूरे परिवार के पासपोर्ट बनवा रखे हैं। वह कभी भी प्रदेश में कोई बड़ा कांड करके विदेश भाग सकते हैं। सभासद ने संपत्ति की जांच कराकर जब्त कराने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का कहना है कि कुछ सभासद अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। ये लोग गलत कार्य कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जांच कराने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें