कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता भाग लेती छात्राएं
शामली, कांधला। कस्बे के महाविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में युवा सप्ताह के दूसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी अपनी कला का प्रदर्शन करते रहने तथा एक व्यवसाय की तरह अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जैस्मीन बी.ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर निधि बी.ए तृतीय सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर हिमांशु बीए तृतीय सेमेस्टर रही। प्रतियोगिता का आयोजन प्रवक्ता सीमा सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर अंकिता त्यागी, डॉक्टर लक्ष्मी गौतम और डॉक्टर विनीता रहीं। संवाद