फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थियों का किया चयन

Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन करते अभ्यार्थी।
विज्ञापन
शामली, ऊन। खंड विकास कार्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया गया। मेले में 75 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने चयन किया।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय ऊन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसकेएस जॉब प्लेसमेंट, एमएनसीएस एंड क्रेडिट सोलूशन, अय्युर हर्बल मैनपावर सर्विस, महेंद्र ऑटो मैनपावर सप्लाई, पुखराज हेल्थकेयर आदि कंपनी ने विभिन्न पदों सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैक्निकल, सेल्स मैनेजर, स्टोर कीपर और नॉन टेक्निकल आदि पदों पर 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर रोजगार मेले में कुल 298 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को बीडीओ प्रवीण कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में सचिन कुमार अनुदेशक, संजीव कुमार, राजकुमार तायल, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें