फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैंप में 1057 मरीजों की जांच

विज्ञापन
शामली सरतीदेवी राजा राम पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित निशुल्क विशाल चिकित्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मेडिकल कैंप में 1057 मरीजों की जांच
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब क्राउन की ओर से विशाल मेगा मेडिकल कैंप में 1057 मरीजों का निशुल्क चेकअप कराया गया।
रविवार को शहर के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब क्राउन की ओर से विशाल मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ लायंस क्लब मंडल के मंडल उपाध्यक्ष लायन गौरव गर्ग ने किया। मेगा मेडिकल कैंप में 1057 मरीजों ने नि:शुल्क चेकअप कराया। इस मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कैंप की सफलता के लिए लायंस क्लब शामली क्राउन के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। क्लब अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश वशिष्ठ ने कैप्टन लोकेंद्र रघुवंशी एवं सभी डॉक्टर्स एनसीसी कैडेटों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मेगा मेडिकल कैंप में अभिषेक गुलिया ( कैंसर), डॉक्टर प्रमोद सैनी (न्यूरो स्पाइन ) नोएडा, डॉ संजय बहल डॉ रजनीश बहल, डॉक्टर सुनील मित्तल, डॉक्टर अकबर खान, डॉक्टर विपुल गर्ग, डॉक्टर सौरभ अग्रवाल (सर्जन) डॉक्टर अनुपमा बहल, डॉक्टर मुकुट मोहन सिंघल, डॉक्टर संटी पांचाल, डॉक्टर सुनील माहेश्वरी, डॉ मीनल वशिष्ठ, डॉक्टर आगरकर , डॉक्टर रघुवंशी मौजूद रहे। लायंस क्लब क्राऊन के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल एडवोकेट, गौरव गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, अंकुर गोयल, विजय संगल, देवराज, प्रभात मित्तल, राहुल वर्मा, राहुल गर्ग, नीरज पुरी, नीरज वशिष्ठ आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें