फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंड से लेकर थानाभवन तक छह घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शामली तक संचालित, शामली-सहारनपुर तक स्थगित
विज्ञापन

हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 23 अगस्त तक स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार को हिंड से थानाभवन स्टेशन के बीच छह घंटे का ब्लॉक लेकर सुधार कार्य किया गया। रेलवे द्वारा ब्लॉक लिए जाने से दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर एक ट्रेन शामली तक आई। वह शामली से सहारनपुर तक स्थगित रही।
हिंड से थानाभवन रेलवे स्टेशन तक पूर्वाह्न 11:15 बजे से शाम 5 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक सुधार कार्य मशीन से किया गया। यह ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन तक आई। शामली से सहारनपुर तक संचालन स्थगित रहा। तीन बजे के बाद शामली से दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से चलकर सहारनपुर और शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 23 अगस्त तक हरिद्वार से टपरी-मुजफ्फरनगर-मेरठ होकर दिल्ली के लिए संचालित होगी। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने का मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन स्थगित रहेगी। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को तीन घंटे देरी से संचालित की गई। दोपहर डेढ़ बजे शामली आने वाली दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन शाम पांच बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें