फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ निवासी आदित्य था कार में जला युवक

विज्ञापन
शामली में हाईवे पर जली कार को देखते लोग। - फोटो : shamli
विज्ञापन
मेरठ निवासी आदित्य था कार में जला युवक
विज्ञापन

शामली। झिंझाना में रविवार देर रात काठा पुलिया के पास कार में जले युवक की पहचान हो गई है। मृतक मेरठ के माधवपुरम निवासी आदित्य साहनी (28) था।
रविवार रात 9:30 बजे टूरिस्ट बस को लेकर जा रही रिकवरी वैन से टकराकर होंडा सिटी कार में आग लग गई थी। कार सवार बाहर नहीं निकल पाया और वहीं जलकर उसकी मौत हो गई थी। सोमवार दिनभर पुलिस कार और मृतक के बारे में जानकारी जुटाती रही। शाम को मेरठ के माधवपुरम से आए कंवलजीत साहनी व यश कथूरिया ने मृतक की पहचान कार से बरामद जले हुए सामान से की। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि मृतक आदित्य साहनी पुत्र गुरमीत सिंह था। मृतक के छोटे भाई कंवलजीत के अनुसार आदित्य चंडीगढ़ में एक होटल में काम करता था। वह रविवार को अपने किसी परिचित की कार लेकर मेरठ के लिए चला था। घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। चंडीगढ़ में ही पुलिस में तैनात अपने रिश्तेदार की मदद से उसके मोबाइल की लोकेशन पता की गई। आदित्य के मोबाइल की आखिरी लोकेशन झिंझाना में पाई गई। इसके बाद कंवलजीत और उसका फुफेरा भाई यश झिंझाना पहुंचे तथा आदित्य की पहचान की।
विज्ञापन

गिफ्ट में दिए पेन की कैप से हुई पहचान
शामली। कंवलजीत ने आदित्य की पहचान गिफ्ट में दिए एक पेन की कैप से की। कंवलजीत ने बताया की उसने अपने भाई को एक पेन गिफ्ट किया था। कार में उस पेन का कैप बरामद हुआ है। इसके अलावा मृतक की घड़ी, चेन की भी पहचान की गई है। कार के अंदर का पूरा समान जलकर राख हो चुका है। बता दें कि आदित्य के पिता गुरमीत सिंह की मौत हो चुकी है। घर में उसकी मां, छोटा भाई कंवलजीत एवं एक बहन है। बड़ा बेटा होने के कारण वह घर का जिम्मेदार था।

ेरठ करनाल हाईवे पर जली कार- फोटो : SHAMLI

शामली : मेरठ-करनाल हाईवे पर जली कार में मिला मोबाइल और घड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें