मेेेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का उत्तर रेलवे जल्द अंतिम सर्वे कर टेंडर छोड़ने की तैयारी में है। सर्वे के बाद इस नई रेलवे लाइन के लिए कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। कार्य स्वीकृत होने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। अंतिम सर्वेक्षण के लिए अंतरिम बजट 2019 में दस करोड़ 99 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
104 किमी लंबाई वाले मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए वर्ष 2016 के रेल बजट में 2200 करोड़ रुपये का बजट का प्राविधान किया गया था। इस नई रेलवे लाइन के लिए नया सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण के आधार पर मेरठ-पानीपत नई रेल परियोजना के 473 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करना शामिल किया गया है। शुक्रवार को अंतरिम बजट में मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए वर्ष 2019-20 के कंसट्रेक्शन व रिफलेशमेंट के लिए 10 करोड़ 99 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि रखी गई है। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के शिवाजी तिलक ब्रिज के अभियंता केपी सिंह ने बताया कि मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन स्वीकृत हो चुकी है।
इसके लिए जल्द अंतिम सर्वेक्षण का टेंडर छोड़ा जाएगा। उधर, उत्तर रेलवे नई दिल्ली के अभियंता केपी जोशी ने बताया कि मेरठ-पानीपत नई रेलवे परियोजना के अंतिम सर्वे में रेलवे ट्रैक, किसानों की भूमि, रेलवे पुल, ओवरब्रिज, अंडर पास, रेलवे स्टेशनों का डिजाइन तैयार किया जाएगा। डिजाइन तैयार होने के बाद किसानों के लिए मुआवजा मांगा जाएगा। नई रेलवे परियोजना का कार्य पूरा करने के लिए पांच वर्षीय योजना प्रस्तावित है।
नए सर्वे की कवायद
उत्तर रेलवे के अभियंता सर्वे केपी जोशी के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सतपाल सिंह के अनुरोध पर नए रेलवे सर्वे प्रस्तावित है। इस सर्वे नए रेलवे ट्रैक की संभावना तलाशा की जा रही है।
क्या है मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन की सर्वे रिपोर्ट
- परियोजना की लंबाई - 104 किमी
परियोजना का भूमि अधिग्रहण 473 हेक्टेयर
परियोजना में जिले शामिल
पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ।
परियोजना में शामिल रेलवे स्टेशन
पानीपत, दिवाना, शिमला गुजरान, बापौली, तितरवाड़ा, गंगेरू एलम शामली जिला, गढ़ीराजपुर, जौला, बुढ़ाना, मुल्हेड़ा, सरधना, दौराला।
1- ओवरब्रिज 80
2- पुल - 67
3- रेलवे स्टेशन 12