फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ अग्निकांड का असर, मेरठ में कोचिंग संस्थानों पर मेडा की कार्रवाई, 15 मिनट में आधा दर्जन केंद्र सील

Mon, 06 Jul 2026 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा के करीब आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद संचालन जारी था।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों पर सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ बच्चा पार्क चौराहा स्थित स्टार प्लाजा पहुंची और करीब 15 मिनट के भीतर आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के कारोबारी के नैनीताल स्थित रिजॉर्ट पर छापा, बिना अनुमति चल रही थी पार्टी, महिलाओं पर उड़ रहे थे नोट

पुलिस बल के साथ पहुंची टीम, तेजी से हुई सीलिंग
एमडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ स्टार प्लाजा पहुंची और पहले से चिन्हित कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। महज 15 मिनट के भीतर करीब आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को सील कर टीम वहां से रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

संचालकों का आरोप, सामान निकालने का भी नहीं मिला समय
कोचिंग संचालकों का कहना है कि कार्रवाई इतनी तेजी से की गई कि उन्हें संस्थानों के भीतर रखा सामान तक बाहर निकालने का अवसर नहीं दिया गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

एमडीए का दावा, पहले ही दिए जा चुके थे नोटिस
एमडीए अधिकारियों का कहना है कि संबंधित कोचिंग संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद संस्थानों का संचालन जारी मिला। इसी आधार पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें