फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ
विज्ञापन

शामली। गांव सिंभालका के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर मिट्टी कार्य के बाद सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। हाईवे के फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा। सिंभालका से पानीपत-खटीमा हाईवे होते हुए टपराना तक बाईपास बनाया जाएगा।
मेरठ-करनाल हाईवे फिलहाल 17 मीटर का है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने इस हाईवे का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को दो साल पहले भेजा गया था। धनराशि स्वीकृत करके चौड़ीकरण का निर्माण कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की बागपत इकाई की ओर गुजरात की कंपनी डीआरए को नामित किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा करनाल बाईपास से लेकर बिड़ौली यमुना पुल तक दो लेन के मार्ग को चार लेन के मार्ग को बदलने के लिए जगह जगह मिट्टी डालकर पुलियों का निर्माण करके चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। शामली जिले में बिड़ौली यमुना पुल से टपराना बाईपास तक सड़क के दोनो ओर मिट्टी और रोड़ी डालकर समतल करके चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर सतप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से शामली जिले में सिंभालका के पास दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के गुजरने वाला शामली बाईपास के पास से बरलाजट, झाल, काबड़ौत, बुटराड़ी, लांक गांव के पास रोड़ी, तारकोल डालकर काला करने का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है। अगले दो साल में मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण और पुलों का निर्माण पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें