फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे दिनभर रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक खराब होने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ट्रक को साइड कराकर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह मेरठ की ओर से आ रहा ट्रक गुप्ता नर्सिंग होम के पास अचानक खराब हो गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार ट्रक के पीछे लग गई। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में देरी हुई। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें